महारानी एलिज़ाबेथ-II के ताबूत पर पड़ती सूरज की किरण की तस्वीर हुई वायरल
एडिनबर्ग (यूके) में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के पार्थिव शरीर को सेंट जाइल्स कैथेड्रल ले जा रहे काफिले में ताबूत पर सूरज की किरण पड़ने की एक तस्वीर वायरल हो गई है। जॉर्जी गिलार्ड द्वारा खींची गई तस्वीर को 'स्टोरी पिक्चर एजेंसी' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इससे पहले महारानी के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के ऊपर दो इंद्रधनुष दिखे थे।
read more at Express


