महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र के भंडारा में मंगलवार रात एक ट्रक ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की कार को टक्कर मार दी। हालांकि, ट्रक की टक्कर के बावजूद कार सवार पटोले बाल-बाल बच गए। पटोले ने कहा, "ईश्वर की कृपा से मैं सुरक्षित हूं और क्या यह एक दुर्घटना थी या हत्या का प्रयास किया गया था? पुलिस इसकी जांच करेगी।"
read more at दिप्रिंट


