महाराष्ट्र के अकोला में 2 गुटों में मामूली विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प, धारा 144 लागू
महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार शाम 2 गुटों में मामूली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। एसपी संदीप घुगे के मुताबिक, हिंसक झड़प के बाद उग्र भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बकौल एसपी, ज़िलाधिकारी नीमा अरोड़ा के आदेश पर इलाके में धारा 144 लागू है।
read more at हिन्दुस्तान


