Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा: सीएम एकनाथ शिंदे

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 31 May, 2023
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एलान किया कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह घोषणा अहमदनगर में अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के मौके पर की है। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया था।