महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डीज़ल टैंकर व ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से 9 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डीज़ल ले जा रहे एक टैंकर और लकड़ी से लदे एक ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से कम-से-कम 9 लोगों की जलकर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुआ। चंद्रपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


