महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदुए के हमले में 5 वर्ष के बच्चे की हुई मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले के बोरमाला गांव में तेंदुए के हमले में बुधवार शाम 5 वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। चंद्रपुर के मुख्य वन संरक्षक प्रकाश लोनकर ने बताया कि बच्चे का शव उसके घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। बकौल प्रकाश, मृतक बच्चे के परिजनों को ₹5.25 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।
read more at भाषा


