Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में 24 घंटे में हुई 18 मरीज़ों की मौत

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 3 October, 2023
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीज़ों की मौत हो गई है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया है, "सोमवार सुबह 8:00 बजे से मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक 18 मौतें दर्ज की गईं हैं।" गौरतलब है कि नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 31 मौतें हुई हैं।