महाराष्ट्र के नासिक की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम-से-कम 2 लोगों की हुई मौत
नासिक (महाराष्ट्र) के मुंडेगांव स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने के कारण कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि घायलों और फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। राहत-बचाव अभियान जारी है।


