Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक से टकराई बस, 47 विद्यार्थियों समेत 55 लोग हुए घायल

short by अभिजात कांडपाल / on Friday, 8 September, 2023
पालघर (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिससे बस सवार अलग-अलग स्कूलों व कॉलेजों के 47 विद्यार्थियों समेत 55 यात्री घायल हो गए। विद्यार्थियों के चेहरे, सिर और मुंह पर चोट लगी है। वहीं, अधिकांश लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।