महाराष्ट्र के बार में ग्राहकों के सामने अश्लील डांस करती मिली महिलाएं, 11 लोग अरेस्ट
ठाणे (महाराष्ट्र) के भायंदर इलाके में स्थित एक बार में पुलिस ने छापेमारी कर बार संचालक, कैशियर व एक गायक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बार में कुछ महिलाएं ग्राहकों के सामने अश्लील डांस करती मिलीं। बकौल पुलिस, मौके से ₹10,520 की नकदी व एक डांस वीडियो क्लिप बरामद की गई।
read more at News18 हिंदी


