महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से घायल हुई एक महिला की हुई मौत
चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के एक अधिकारी ने बताया है कि बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के लिए बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से घायल हुई 48-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में 12 अन्य लोग भी घायल हुए। बकौल जीआरपी, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा ढहने से लोग 20-फीट नीचे पटरी पर गिर गए थे।
read more at News18 हिंदी


