Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द, ₹5 लाख तक दावा कर सकेंगे जमाकर्ता

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 22 September 2022
आरबीआई ने सोलापुर (महाराष्ट्र) स्थित लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक को 22 सितंबर 2022 को खत्म हुए कार्य दिवस के बाद से भुगतान प्राप्त करने या देने से रोक दिया गया है। बकौल आरबीआई, दिवालिया प्रक्रिया के बाद प्रत्येक जमाकर्ता जमा राशि पर ₹5 लाख तक का बीमा दावा प्राप्त करने का हकदार होगा।
read more at RBI