Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के सीएम ने किया दिव्यांग मंत्रालय के गठन का एलान, कहा- ऐसा करने वाला पहला राज्य

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 4 December 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस' के अवसर पर शनिवार को राज्य में दिव्यांग मंत्रालय के गठन का एलान किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए ₹1,143 करोड़ की राशि आवंटित की जाएगी। बकौल सीएम शिंदे, दिव्यांग मंत्रालय बनाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।