महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के मामले में छोटा शकील गैंग के शूटर को 25 साल बाद किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर छोटा शकील गिरोह के शूटर लइक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, हुसैन 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या करने का आरोपी है और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
read more at भाषा


