महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने उतारी ईवीएम की आरती, दर्ज हुआ केस
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष व एनसीपी (अजित गुट) नेता रूपाली चाकणकर द्वारा एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम की आरती उतारने की तस्वीर वायरल हो गई है। पुणे पुलिस ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर रूपाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान हुआ।
read more at ABP न्यूज़


