महाराष्ट्र में 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत, कम-से-कम 21 घायल
महाराष्ट्र के बुलढाणा में शनिवार तड़के 2 बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कम-से-कम 21 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रियों को लेकर हिंगोली जा रही थी जबकि दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।
read more at इंडिया टीवी हिंदी


