Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में अब तक 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड-19 संक्रमित: अजीत पवार

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 1 January 2022
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "यदि राज्य में कोविड-19 मरीज़ों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को...राज्य में और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं।" महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 मामले सामने आए थे।
read more at न्यूज़ 24