महाराष्ट्र में इलाज के लिए 7 किमी पैदल चली गर्भवती आदिवासी महिला, लू लगने से हुई मौत
पालघर (महाराष्ट्र) के सिविल सर्जन डॉ. संजय बोडाडे ने बताया कि इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक 7 किलोमीटर पैदल आने-जाने के चलते एक 21-वर्षीय गर्भवती आदिवासी महिला की लू लगने से मौत हो गई। बकौल संजय, महिला गर्म मौसम में पैदल चली जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी। महिला के अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई है।
read more at भाषा


