महाराष्ट्र में एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई बस, 12 लोगों की हुई मौत व 23 हुए घायल
छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज़ रफ्तार ट्रैवलर बस एक कंटेनर से टकरा गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। बकौल अधिकारी, बस में 35 लोग सवार थे।
read more at हिन्दुस्तान


