महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 8 नए मामले मिले, राज्य में नए वैरिएंट के कुल केस हुए 48
महाराष्ट्र में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मामले मिले हैं जिनमें से 4 मुंबई, 3 सतारा और एक पुणे में मिला है। राज्य में अब ओमीक्रॉन के कुल मामले 48 हो गए हैं जिनमें से कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 28 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में अभी तक ओमीक्रॉन के 145 मामले मिले हैं।


