महाराष्ट्र में कहासुनी के बाद शख्स ने 55 वर्षीय बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
नासिक (महाराष्ट्र) में गुरुवार रात एक 50-वर्षीय शख्स ने कहासुनी के बाद अपने 55-वर्षीय बड़े भाई की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल खबर, आरोपी नशे में गाली-गलौज कर रहा था जिसका उसके भाई ने विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक, मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


