महाराष्ट्र में कोविड-19 के 754 नए मामले आए सामने, 3 लोगों की संक्रमण से हुई मौत
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 754 नए मामले सामने आए और इस दौरान राज्य में संक्रमण के कारण 3 मौतें भी दर्ज हुईं। गुरुवार को 1,110 कोविड-19 संक्रमित मरीज़ों को डिस्चार्ज किए जाने के बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,874 हो गई है। राज्य में इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण से कुल 93 लोगों की मौत हुई है।
read more at Mid-day


