महाराष्ट्र में घाटी से बस गिरने के बाद हुई 3 लोगों की मौत, कई हुए घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायगढ़ (महाराष्ट्र) में रविवार को एक बस के घाटी से गिरने के कारण कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बस में सवार लोग ठाणे से श्रीवर्धन नामक गांव में एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं।


