Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में चीज़ की जगह सस्ते वनस्पति तेल का इस्तेमाल करते पाया गया मैकडॉनल्ड्स

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 23 February, 2024
महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पाया है कि फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स खाद्य पदार्थों में चीज़ के बजाय चीज़ जैसी सामग्री का उपयोग कर रहा था। एफडीए ने अहमदनगर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और बताया कि मैकडॉनल्ड्स ने असली चीज़ के बजाय सस्ते वनस्पति तेल का इस्तेमाल कर ग्राहकों को गुमराह किया।