Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में जानवरों के क्लिनिक में कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से पीटे गए कुत्ते की तस्वीर आई सामने

short by gunjan goswami / on Wednesday, 14 February, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे में जानवरों के क्लिनिक में कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से पीटे गए कुत्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कुत्ते की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो में दोनों कर्मचारी कुत्ते को थप्पड़ और मुक्का मारते दिखे थे जिसका वीडियो एक ऐनिमल वेलफेयर ऑफिसर ने शेेयर किया था।
read more at Instagram