महाराष्ट्र में ट्रैक से उतरी 95 यात्रियों को लेकर जा रही टॉय ट्रेन, सभी लोग सुरक्षित
महाराष्ट्र के रायगढ़ में माथेरान हिल स्टेशन से नेरल जा रही एक टॉय ट्रेन शनिवार को ट्रैक से उतर गई। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रेन में करीब 95 यात्री सवार थे और हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। बकौल प्रवक्ता, हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतरकर अलग-अलग वाहनों से अपने गंतव्य की ओर चले गए।
read more at भाषा


