Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में ड्यूटी पर मौत होने पर क्लास ए व बी कर्मचारियों के भी परिजनों को मिलेगी नौकरी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 28 September 2021
महाराष्ट्र सरकार ने ड्यूटी पर मौत होने पर क्लास ए व बी कर्मचारियों के परिवार के योग्य सदस्यों को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का फैसला लिया है। बकौल सरकार, इस पॉलिसी का उद्देश्य कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिवार को वित्तीय मदद देना है। इससे पहले, यह पॉलिसी क्लास सी व डी तक सीमित थी।