महाराष्ट्र में पाक के समर्थन में नारेबाज़ी को लेकर सख्त कार्रवाई करे सरकार: आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी करने वालों पर सरकार को जल्द-से-जल्द कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकरे ने कहा, "नारेबाज़ी करने वाले आज़ाद घूम रहे हैं...यह महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की विफलता है।" गौरतलब है, पीएफआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुणे में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए थे।
read more at लेटेस्टली


