Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इमारत की 5वीं मंज़िल से कूदा शख्स, हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 30 April, 2023
महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को पुलिस ने एक इमारत की 5वीं मंज़िल पर चल रहे फर्ज़ी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी 5वीं मंज़िल से नीचे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, फ्लैट मालिक की तलाश जारी है।