महाराष्ट्र में बीमार पिता का इलाज कराने के लिए शख्स ने चुराए ₹6 लाख के गहने, हुआ गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स को एक घर में घुसकर ₹5.92 लाख के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने पिता के इलाज का खर्च उठाने के लिए उसने बीते सप्ताह चोरी को अंजाम दिया था। बकौल पुलिस, इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई थी।
read more at भाषा


