Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में मधुमक्खियों के हमले के बाद शख्स ने पीपीई किट पहनकर पिता को दी मुखाग्नि

short by शिखा तोमर / on Friday, 14 June, 2024
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने गुरुवार को मधुमक्खियों के हमला करने के कारण पीपीई किट पहनकर पिता को मुखाग्नि दी। एक ग्रामीण ने बताया है कि पास में सूखी लकड़ियों के जलने से निकले धुएं के कारण मधुमक्खियों ने हमला कर दिया होगा। पुलिस ने कहा कि अंतिम संस्कार शुरू होने के करीब 2 घंटे बाद मुखाग्नि दी गई।
read more at भाषा