महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में हुआ लोकसभा सीटों का बंटवारा, 28 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी
महाराष्ट्र के सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की। महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी को 28, शिवसेना को 15, एनसीपी (अजित पवार गुट) को 4 और राष्ट्रीय समाज पक्ष को 1 सीट मिली है। बीजेपी की 28 सीटों की सूची में मुंबई उत्तर, नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर व अमरावती शामिल हैं।
read more at News18 हिंदी


