Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रक में लगी आग, घंटों तक यातायात रहा बाधित

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 29 August, 2023
पालघर (महाराष्ट्र) में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को एक ट्रक में आग लग गई जिससे कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बकौल पुलिस, ट्रक ड्राइवर व उसका सहायक सुरक्षित हैं और फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
read more at भाषा