महाराष्ट्र में रेलकर्मी को कॉल कर किया गया बेटे के रेप केस में फंसने का दावा, ठगे गए ₹48,000
कल्याण (महाराष्ट्र) में रेलवे की एक महिला क्लर्क को हाल ही में एक शख्स ने कॉल कर दावा किया कि एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा उसका बेटा पुणे में एक रेप केस में पकड़ा गया है। शख्स ने महिला से बेटे को बचाने के लिए कथित तौर पर रुपए मांगे जिसके बाद महिला ने उसे ₹48,000 भेज दिए।


