महाराष्ट्र में लापता होने के 11 दिन बाद मिले मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित एसीबी इंस्पेक्टर
पुलिस ने सोमवार को बताया कि 2 फरवरी से लापता महाराष्ट्र ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के 40-वर्षीय इंस्पेक्टर संग्राम ताते रविवार को सतारा ज़िले के खंडाला में मिले। मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित संग्राम को कुछ लोगों ने खराब हालत में देखने के बाद पुलिस को सूचित किया था। बकौल अधिकारी, संग्राम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


