महाराष्ट्र में लोनावला के जंगल में लापता हुए दिल्ली के इंजीनियर की 4 दिन बाद मिली लाश
महाराष्ट्र में लोनावला के जंगल में 20 मई को लापता हुए दिल्ली के एक इंजीनियर का शव मंगलवार को बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि 24-वर्षीय फरहान सिराजुद्दीन नामक युवक नागफनी इलाके के जंगल में ट्रेकिंग के लिए गया था। बकौल पुलिस, लौटते हुए फरहान रास्ता भटक गया था जिसकी जानकारी उसने फोन कर दोस्तों को दी थी।
read more at ABP न्यूज़


