Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 5 लोगों की हुई मौत, 5 घायल

short by अपर्णा / on Thursday, 13 June 2024
नागपुर (महाराष्ट्र) से करीब 25 किलोमीटर दूर धमना गांव में स्थित विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर ब्लास्ट हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस ब्लास्ट में कम-से-कम 5 श्रमिकों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, श्रमिक विस्फोटक पदार्थ पैक कर रहे थे और इसी दौरान धमाका हुआ।