महाराष्ट्र में व्यापारी से ₹45 लाख की लूट के मामले में 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक व्यापारी से ₹45 लाख लूटने के मामले में पुणे पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, व्यापारी गाड़ी में अपना ₹5 करोड़ का हवाला कैश नाशिक से मुंबई लेकर जा रहा था जिसकी जानकारी तीनों पुलिसकर्मियों को थी। तीनों को कैश की जानकारी व्यापारी के परिवार के एक सदस्य ने दी थी।


