Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद के खिलाफ अस्पताल में डीन से टॉयलेट साफ करवाने पर दर्ज हुई एफआईआर

short by मनीष झा / on Wednesday, 4 October, 2023
नांदेड़ (महाराष्ट्र) के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में कई मरीज़ों की हुई मौत के बाद शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल द्वारा अस्पताल के डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से टॉयलेट साफ करवाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स के मुताबिक, पाटिल को डीन से माफी मांगनी चाहिए वरना डॉक्टर्स हड़ताल पर जा सकते हैं।