महाराष्ट्र में सीएम से बात न कराने पर शख्स ने सचिवालय को बम से उड़ाने की दी धमकी, पकड़ा गया
महाराष्ट्र में गुरुवार को 34 वर्षीय शख्स ने सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बकौल पुलिस, आरोपी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात करना चाहता था और जब बात नहीं हुई तो उसने सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। हालांकि, जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ भी नहीं मिला।
read more at इंडिया टीवी


