महाराष्ट्र में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान दम घुटने से 5 मज़दूरों की हुई मौत
परभणी (महाराष्ट्र) में गुरुवार रात एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की मदद से मज़दूरों के शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। बकौल पुलिस, सभी मज़दूर एक दूसरे के रिश्तेदार थे।


