महाराष्ट्र वन विभाग ने कर्मियों को फोन पर 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' कहने का आदेश जारी किया
महाराष्ट्र सरकार के वन विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों से आधिकारिक काम से संबंधित फोन कॉल का जवाब देते हुए 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' कहने का आग्रह किया। दरअसल, कुछ दिन पहले सांस्कृतिक कार्य एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सभी सरकारी अधिकारियों को 'हेलो' की जगह 'वंदे मातरम' कहने का निर्देश दिया था।
read more at भाषा


