महाराष्ट्र सरकार ने 'दौलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरि किला' करने का किया एलान
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि 'दौलताबाद किले' का नाम बदलकर 'देवगिरी किला' रखा जाएगा। इससे पहले हाल ही में राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव किया था। इसके अलावा सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का भी नाम बदल कर डीबी पाटिल एयरपोर्ट कर दिया था।
read more at Times Now नवभारत


