Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए की ₹10,000 करोड़ के पैकेज की घोषणा

short by shashank mishra / on Wednesday, 13 October 2021
महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित राज्य के किसानों के लिए ₹10,000 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत कृषि के लिए ₹10,000/हेक्टेयर, बागवानी के लिए ₹15,000/हेक्टेयर और बारहमासी फसलों के लिए ₹25,000/हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि यह सहायता 2 हेक्टेयर भूमि की सीमा तक ही प्रदान की जाएगी।