महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे को नियुक्त किया मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। वह मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगरले की जगह लेंगे जिन्हें महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल का एमडी बनाया गया है। आईआईटी कानपुर से पढ़े 1986-बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडे ने 1992-93 मुंबई दंगों में पुलिस नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई थी।
read more at ABP न्यूज़


