महिला आरक्षण को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठीं तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठी हैं। कविता की भूख हड़ताल के समर्थन में उनके साथ 'आप', टीएमसी, सीपीआईएम और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समेत 12 पार्टियों के नेता जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
read more at News24 हिंदी


