महिला ऑटो चालक के सामने पुणे में युवक ने कपड़े उतारकर की सेक्स की मांग; हुआ अरेस्ट
पुणे पुलिस ने निखिल अशोक नामक 30-वर्षीय शख्स को एक महिला ऑटो ड्राइवर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोमवार को निखिल ऑटो में बैठा और उतरने पर पीड़िता को अपने साथ डिनर करने को कहा। पीड़िता द्वारा इनकार करने पर निखिल ने उसे थप्पड़ मारा और कथित तौर पर कपड़े उतारकर उससे सेक्स की मांग की।


