महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस यूपी में डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक महिला की मौत
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस शनिवार सुबह थाना सूरजपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसके चलते 20-वर्षीय महिला की मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसे में 4 अन्य महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं। पुलिस ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया।
read more at इंडिया टीवी


