महिला की मौत के 8 साल बाद चेन्नई के अस्पताल को मिला उसके पति को ₹17 लाख देने का आदेश
तमिलनाडु के कडलूर ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक महिला की मौत के मामले में चेन्नई के डब्ल्यूसीएफ अस्पताल को ₹17.25 लाख का मुआवज़ा उसके पति को देने का आदेश दिया है। फरवरी-2014 में डिलीवरी के बाद महिला को हैमरेज हुआ और सर्जरी से उसका गर्भाशय निकाला गया। आयोग ने पाया कि अस्पताल ने इलाज के विकल्प नहीं अपनाए।
read more at Times Now


