महिला टी20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने बुधवार को महिला टी20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। हाल ही में चोट से उबरने के बाद जेमिमा रॉड्रिग्स की टीम में वापसी हुई है। टीम में ऋचा घोष, के.पी. नवगिरे, पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 1-15 अक्टूबर के बीच बांग्लादेश में आयोजित होगा।
read more at News18 हिंदी


